फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस से हिस्ट्रीशीटर ने की नोंकझोंक

विज्ञापन
बांसगांव के धौसा में हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची पुलिस बात करती हुई।
विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस से हिस्ट्रीशीटर की हाथापाई
विज्ञापन

कौड़ीराम/बांसगांव। बांसगांव के धौसा में महिला को गिरफ्तार करने गई पुलिस से हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने नोकझोंक और हाथापाई कर ली। हिस्ट्रीशीटर उस महिला का बेटा है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दुर्गा यादव की मां आशा देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत बीस पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बांसगांव के धौसा निवासी दुर्गा यादव पर दो लोगों की हत्या का आरोप है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। उसकी मां आशा देवी के खिलाफ हत्या के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थी। मंगलवार की दोपहर पुलिस आशा देवी को गिरफ्तार करने गई थी। पहले तो हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस के सामने हाथ जोड़े। पुलिस सख्त हुई तो वह और उसके साथी हाथापाई पर उतर आए। उसी बीच हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया। बाद में पुलिस आशा देवी को गिरफ्तार कर थाने लाई और फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से महिला को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें