फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा वार गठित होगा व्यापार मंडल

Mon, 15 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करते व्यापारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घी, तेल व्यापारी चंद्र प्रकाश टिबड़ेवाल की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर ने व्यापारी एकता पर जोर दिया है। साफ कहा है कि अब जरूरत विधानसभा वार संगठन को खड़ा करने की है। सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर स्टिकर लगाएं। व्यापार मंडल के संपर्क में रहें। यदि कोई भी गलत मांग करता या फिर दबाव डालता है तो इसकी सूचना जरूर दें। रविवार को जिला इकाई की हरिओम नगर स्थित थियोसोफिकल लॉज में हुई बैठक में व्यापारियों ने ये निर्णय लिए। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर चंद्र प्रकाश को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव मोहन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि चंद्रप्रकाश की हत्या से व्यापारी डर गए हैं। अब जरूरत पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की है। प्रमुख बाजार, मंडी और चौराहों पर पुलिस की पिकेट होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो अपराध बढ़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के व्यापारियों के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं। व्यापारियों को उनपर भरोसा है लेकिन पुलिस को मुस्तैदी दिखानी होगी। ऐसा न होने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे।

महानगर व्यापार मंडल के महामंत्री राजकिशोर गुप्ता, जवाहर कसौधन, विशाल गुप्ता, संत राज शर्मा, अशोक गुप्ता, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष पद्मा गुप्ता, अरशद जमाल सोमानी और जयप्रकाश ने कारोबारी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग रखी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मदन गुप्ता ने किया। इस मौके पर अनुराग गुप्ता, संतोष वर्मा, जयप्रकाश जायसवाल, संजीव गुप्ता, रंजना गुप्ता, श्वेता सर्राफ, स्नेहलता, बुद्धिराम, विनोद अग्रहरि, माया श्रीवास्तव और मकसूद वेग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
भानु प्रकाश जिला युवा मंडल के महामंत्री
प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग में भानु प्रकाश गुप्ता को जिला युवा व्यापार मंडल का महामंत्री बनाया गया। एडवोकेट मुकेश गुप्ता को व्यापार मंडल का विधि सलाहकार नामित किया गया है। बैठक में जीएसटी पर भी चर्चा की गई। व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी से व्यापार करना आसान हो जाएगा लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें