फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में उलझा मरीज का मेडिकल

Sun, 20 Dec 2015 08:45 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक का मेडिकल पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में लटका हुआ है। अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती हुए राम सिंह निषाद का इलाज तो शुरू हो गया मगर एक्सरे नहीं हो सका। डॉक्टर के मुताबिक मरीज ठीक है मगर वह एक्सरे कराना चाहता है।अब एक्सरे के लिए रिपोर्ट दर्ज होना जरूरी है जिस वजह से वह अस्पताल में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


बेलीपार थाना क्षेत्र के एकला निवासी राम सिंह निषाद को प्रधानी चुनाव की रंजिश में पीटा गया था। घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिना देखे ही उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पर डॉक्टर ने 16 दिसंबर की रात में उसे भर्ती कर इलाज तो शुरू कर दिया मगर जांच नहीं हो सकी।

आर्थो सर्जन डॉ. ओपी चौधरी के मुताबिक युवक अब स्वस्थ है और मेडिकल बनवाना चाहता है मगर बिना रिपोर्ट के इलाज तो किया जा सकता है, मेडिकल नहीं बनाया जा सकता है। पीड़ित ने बताया कि दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें