फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को भर्ती करने से किया मना, परेशान

Sat, 04 Jun 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
कचहरी की तरह मेडिकल कॉलेज में भी तारीख लगने लगी है। इससे गंभीर रूप से जख्मी मरीज की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल देवरिया से रेफर होकर आए मरीज को डॉक्टरों ने भर्ती ही नहीं किया। मरीज के मुताबिक इमरजेंसी से उसे सीनियर डॉक्टर की छुट्टी का हवाला देकर लौटा दिया गया और सोमवार को भर्ती करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के डेकुलि गांव निवासी जयप्रसाद (35) पुत्र अलगू घर के बाहर सोया था। उसके गले पर किसी ने चाकू से प्रहार कर दिया था। गंभीर रूप से जख्मी हुए जयप्रसाद को घर वालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल देवरिया में भर्ती कराया था। उपचार के बाद सेहत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आने पर मौजूद डॉक्टरों ने सीनियर के छुट्टी पर होने की बात कहकर उसे लौटा दिया और सोमवार को आने को कहा। भर्ती से इंकार करने के बाद तीमारदार जयप्रसाद को लेकर पास में ही बने आरोग्य भवन में ठहरा है। यह हाल तब है जब मरीज को पेशाब की थैली और नाक में पाइप लगी हुई है।
विज्ञापन


इस बारे में एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसका उपचार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें