फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : एक जांच की दो रिपोर्ट

Mon, 18 Jul 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
जांच की दोनों रिपोर्ट। दाएं तरफ‌ जिसमें एचआईवी निगेटिव और बाएं तरफ की रिपोर्ट में जांच पॉजिटिव दिखाया गया है। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ने एक जांच में गजब की रिपोर्ट दी। एक ही कॉलेज ने दो अलग-अलग तरह की रिपोर्ट दी है। सेंट्रल पैथोलॉजी ने एड्स रोगी को निगेटिव बताया तो एआरटी की जांच में वह एड्स रोगी पाया गया। जब डॉक्टरों के पूछने पर मरीज ने बताया कि वह डेढ़ साल से एड्स से पीड़ित है।
विज्ञापन


गलत रिपोर्ट के कारण ही उसे सामान्य मरीजों के साथ वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। इससे मरीजों की मुसीबत बढ़ सकती थी। मरीजों को इंफेक्शन न हो इसके लिए एड्स मरीजों को अलग भर्ती करने का नियम है। सिद्धार्थनगर का एक युवक एड्स पीड़ित है। वहां के एआरटी सेंटर में इलाज भी करवा रहा है। इन दिनों उसके सिर में दिक्कत हुई तो उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा और खुद को सामान्य मरीज बताते हुए भर्ती हो गया। सेंट्रल पैथोलॉजी में उसकी जांच कराई और वहां से जो रिपोर्ट आई उसने भी पुष्टि कर दी कि उसे एड्स नहीं है।

वार्ड नंबर 9 में भर्ती करके डॉक्टर उसका उपचार सामान्य मरीजाें की तरह ही कर रहे थे। कुछ लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने दोबारा एड्स की जांच कराने को लिखा। सेंपल ट्रॉमा सेंटर में जांच के लिए भेज दिया गया। ट्रॉमा सेंटर की जांच में उसे एड्स रोगी बताया गया। रिपोर्ट मिलने पर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को भी दी गई है। सूत्रों की मानें तो सेंट्रल पैथोलॉजी से आए दिन ऐसी गलत रिपोर्टिंग हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी, मेडिकल कॉलेज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें