फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को 250 केवीए का जेनरेटर मिला

Wed, 10 Feb 2016 08:20 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लंबी कवायद के बाद मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल 250 केवीए का जेनरेटर मंगलवार की देर शाम आखिरकार मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंच गया। बिजली कटौती के दौरान संसाधनों को चलाने के संकट से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इससे राहत मिलेगी। इसे गायनाकोलॉजी वार्ड के बगल में लगाने की तैयारी भी शुरू हो    गई है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कॉलेज में मौजूद आधा दर्जन कंप्यूटरों के जर्जर हो जाने से आ रही दिक्कत से ढ़ाई साल पहले कॉलेज प्रशासन ने अवगत कराया था। उस समय वह 100 बेड के इंसेफेलाइटिस वार्ड का लोकार्पण करने आए थे। समस्या के निदान के लिए उनके सामने कॉलेज प्रशासन ने 250 केवीए के दो जेनरेटर का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री ने इसे अपनी घोषणाओं में शामिल कर लिया और फिलहाल एक जेनरेटर का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा था।

पहली बार 22 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया लेकिन जब रकम स्वीकृत नहीं हुई तो दोबारा प्रस्ताव भेजा गया, इसमें उस रकम को 25 लाख कर दिया गया। एक ही काम के लिए दो प्रस्ताव में अलग-अलग रकम की चर्चा से शासन को भ्रष्टाचार की बू आई, स्थिति साफ होने में छह महीने का वक्त लग गया। खैर अब सभी अड़चनें दूर होकर जेनरेटर कॉलेज में पहुंच गया है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. सतीश कुमार ने बताया कि इससे आईसीयू वेंटिलेटर को अनवरत चालू रखने के लिए संघर्ष भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें