फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर और बाइक की जोरदार टक्कर, जिंदा जला मोटरसाइकिल चालक

Wed, 05 Jun 2019 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेटाडोर और बाइक की टक्कर में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पलिया निघासन रोड पर बाइक और मेटाडोर में आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार एक युवक जहां बाइक में आग लगने से जिंदा जल गया। वहीं, दूसरे बाइक सवार की भी मौत गई। घटना में एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर मैटाडोर चालक घटना के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन


पलिया निघासन रोड पर तिलकपुरवा के पास निघासन की तरफ से आ रही बाइक व पलिया की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही मेटाडोर में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार निघासन के गांव बुद्धापुरवा निवासी 25 वर्षीय पंकज जहां बाइक जलने से जिंदा जल गया। पंकज बाइक चला रहा था। मौके से हेलमेट नहीं मिला है, वहीं अनिल की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि शंकर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थाना पलिया के प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मेटाडोर का चालाक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें