फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद शुरू, कई केंद्र खुले ही नहीं 

Sun, 02 Apr 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गेहूं खरीद
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर शनिवार से शुरू हुई गेहूं खरीद के लिए जहां कुछ केंद्र खुले रहे, वहीं कई केंद्रों पर ताला लगा रहा। डीएम सन्ध्या तिवारी ने समीक्षा करते हुए चेताया कि अगर कोई भी किसान गेहूं बेचने को लेकर परेशान हुआ तो संबंधित क्रय केंद्रों पर तैनात अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। एग्रो पीसीएफ, कर्मचारी कल्याण निगम के कई केंद्रों के नहीं खुलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा। बता दें कि जिले में गेहूं क्रय के लिए 89 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए 2017-18 के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को उनके गेहूं का मूल्य आरटीजीएस से सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। गेहूं उतारने के लिए लिए जाने वाले 10 रुपये का भुगतान भी आरटीजीएस से ही होगा। डीएम ने निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित हों। घटतौली की शिकायत पर तत्काल जांच क राकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ से कहा कि सबसे अधिक क्रय करने वाले पांच केंद्रों को 15 जून के बाद पुरस्कृत किया जाए।

दिक्कत हो तो टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
डीएम ने कहा कि किसानों को दिक्कत हो तो वे टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत करें , कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी केेंद्र प्रभारी को केंद्रों पर बैनर लगाकर उसपर टोल फ्री नंबर दर्ज करने के साथ ही उनका भी नाम व नंबर, बैक का नाम तथा गेहूं के गुण से जुड़ी जानकारी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डंठल जलाया तो होगी एफआईआर
आग लगने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए डीएम ने चेताया है कि किसी भी काश्तकार ने अगर खेत में डंठल जलाया तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें