फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक की हत्या पर ग्रामीणों ने शव को नेशनल हाईवे पर रख लगाया जाम, जमकर हुई नारेबाजी

Sun, 20 Oct 2019 07:09 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
शव को सड़क पर रख लगाया जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के एकला गांव के ग्रामीणों ने रविवार की देर शाम को हत्या मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इसके बाद ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। जाम से वाहनों की लंबी लाईन लग गई और जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण, अधिकारियों और सांसद को बुलाने की मांग कर रहे हैं। गीडा थाना क्षेत्र के एकला निवासी अभिषेक जयसवाल 20 वर्ष पुत्र विजय कुमार की शनिवार को मौत हो गई। परिजन कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। 

पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी लेकिन रविवार की शाम को मुकदमा नहीं लिखने से नाराज ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दरोगा गीडा दिलीप सिंह बेलीपार पुलिस के साथ जाम खुलवाने के जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें