मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
कोठीभार थाना क्षेत्र गुरली शाही टोला में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को लाठी डंडे से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोडकर फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर शाही टोले पर सभी सहमे हुए हैं।
मामला यह है कि बीते 8 अगस्त को गुरली शाही टोला के रहने वाले लक्ष्मी 20 सिसवा कस्बे में अपने पड़ोसी शिव कुमार के साथ काम कर रहे थे। काम के दौरान ही दोनो ने किसी पुरानी बात को लेकर आपस में नोक झोक की। इसके बाद घर चले आए। थोड़ी देर में बाद दोनों पक्ष एवं दूसरे टूट पड़े। गुरुवार की रात को दोनो पक्षों की मारपीट में लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिसवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद शुक्रवार को सुबह घर लाया गया। उसके घर पहुंचते ही फिर दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे से हुई मारपीट में लक्ष्मी ने मौके पर दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि लक्ष्मी पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गईं जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अभी वह अस्पताल से इलाज करा कर घर आया था। उसके जख्मों पर पट्टी लगी थी। लेकिन उस पर लाठियां बरसाने वालों को जरा भी रहम नहीं आई।
चर्चाओं पर यकिन करें तो मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। इसे लेकर कई बार जाने से मारने की धमकी भी लक्ष्मी को मिली थी। लेकिन इसे लेकर पुलिस कभी गंभीर नहीं हुई। घटना के बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के शामिल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उक्त परिवार मुसहर समुदाय से है, उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। मृतक मछली पकड़ना एवं मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करना था।
थानाध्यक्ष कोठीभार रामदवन मौर्य ने बताया कि इस मामले में आरोपी शंकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।