फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका की शादी तय होने पर सिरफिरे आशिक ने तेजाब से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Fri, 04 Oct 2019 05:31 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भानपुर
विज्ञापन
महिला पर फेंका तेजाब - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात बरामदे में सो रही युवती पर सिरफिरे आशिक ने करीब 11.30 बजे तेजाब फेंक दिया। जिससे युवती की शरीर का 60 फीसदी हिस्सा झुलस गया, साथ में सो रही उसकी बहन पर भी तेजाब के छींटे पड़े। जिसके बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि घटना में गंभीर रूप से झुलसी युवती को आनन-फानन में देर रात सीएचसी भानपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

पीड़िता के भाई की ओर से सोनहा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी बहन का थाना क्षेत्र के दूसरे गांव के रहने वाले युवक से प्रेम संबध था। उसने बहन की शादी दूसरी जगह तय कर दी है। आरोप के आधार पर पुलिस ने राकेश और सराफतुल्लाह पर मदुकमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष रामा यादव ने बताया कि सराफतुल्लाह को हिरासत में लिया गया है। माना जा रहा है कि प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने ऐसी घटना को अंजाम दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रूधौली जनार्दन दुबे भी घटना स्थल पहुंचे और लोगों से पूछताछ की जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें