बैंक रोड स्थित स्वयंवर सेरिमेनियल हाल में मंगलवार को बरनवाल वैश्य सभा के तत्वावधान में महाराजा अहिबरन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. वीपी बरनवाल, अयोध्या प्रसाद बरनवाल, विजय प्रकाश बरनवाल, सुनील बरनवाल और विनोद बरनवाल ने महाराजा अहिबरन की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि एडीजे विनोद कुमार बरनवाल ने महाराजा अहिबरन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. वीपी बरनवाल ने समाज के लोगों सेे सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने की अपील की। शाम पांच बजे महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसके बाद अजीत बरनवाल, उमेश बरनवाल व कन्हैया बरनवाल की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।