फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार छोड़कर आई युवती को प्रेमी ने छोड़ा, थाने में फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार छोड़कर आई युवती को प्रेमी ने छोड़ा, थाने में पंचायत
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। कुछ महीने साथ रहने के बाद प्रेमी युगल अलग हो गए। परिवार छोड़कर जिस प्रेमी के साथ युवती निकली थी, अब उसी ने साथ छोड़ दिया। युवती ने थाने में फरियाद की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और सुलह कराकर फिर से घर बसाने की कोशिश में लगी है। युवती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि वह अब माता-पिता के पास भी नहीं लौट सकती है और जिसके भरोसे इतना बड़ा कदम उठाया, उसने भी साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

इलाके के आसपास गांव में रहने वाले युवक-युवती में प्रेम हो गया था। परिवार के लोग रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों कुछ महीने पहले घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। उसके बाद किराए के मकान में रहकर जीवन यापन करने लगे। मगर कुछ महीने में ही प्रेमी को खुद का फैसला गलत लगते लगा और युवती से दूरी बनाने लगा। युवती को दूसरी शादी करने की सलाह देकर उसने रिश्ता तोड़ दिया। बुधवार को युवती ने खोराबार थाने में पहुंची और फरियाद की है। पुलिस युवक को दुष्कर्म और कई आरोपों में फंस जाने की दलील देकर उसे समझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें