फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पेय पिलाकर 20 हजार नकदी और आईफोन लूटा

विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक जिला अस्पताल में।
विज्ञापन
नशीला पेय पिलाकर 20 हजार नकदी और आईफोन लूटा
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के पास तीन जहरखुरानों ने मदद के बहाने नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवक से बीस हजार रुपये नकदी और आईफोन लूट लिया। बदमाशों ने उसे बेलीपार इलाके के बगहा वीर बाबा मंदिर के पास सड़क पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड की मदद से युवक की पहचान कर संतकबीरनगर में उसके परिवार के लोगों को जानकारी दी। युवक अपनी शादी के लिए लड़की देखने के लिए पुणे से घर लौट रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार भाइयों में दूसरे नंबर का धीरेंद्र पुणे में पेंट पालिश का काम करता है। पुणे से 20 हजार रुपये नकदी लेकर वह घर लौट रहा था। शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, बाहर निकलते समय तीन युवक मिल गए और मेंहदावल तक जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें