फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झांसा देकर डॉक्टर की कार से ले उड़े लैपटॉप

विज्ञापन
डॉक्टर की इसी कार से जालसाजों ने लैपटॉप चुराया।
विज्ञापन
चालक को झांसा देकर डॉक्टर की कार से ले उड़े लैपटॉप
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के मशहूर दंत चिकित्सक डॉक्टर राजीव गुलाटी के बेटे डॉक्टर आयुष गुलाटी की कार के पास रुपये गिराकर जालसाजों ने उनका लैपटॉप चुरा लिया। घटना मंगलवार की सुबह 11.30 बजे सिनेमा रोड पर हुई। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुुटेज के आधार पर उचक्कों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार जालसाज चार से अधिक की संख्या में थे।
बैंक रोड स्थित गुलाटी डेंटल क्लिनिक के डॉक्टर आयुष ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिचित से मिलने मंगलवार को पीवीआर रेस्टोरेंट में गए थे। उनका चालक फरमान कार में बैठकर इंतजार कर रहा था। तभी एक व्यक्ति ने फरमान को बताया कि कार के पास रुपये गिरे हुए हैं। ड्राइविंग सीट से उतरकर चालक रुपये एकत्र करने लगा। इस दौरान पीछे की सीट का फाटक खोलकर दूसरे जालसाज ने सीट पर रखा लैपटॉप उड़ा दिया। रुपये एकत्र कर जब चालक अपनी सीट पर पहुंचा तो देखा कि लैपटॉप गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार से अधिक तादाद में थे जालसाज
डॉक्टर के चालक को झांसा देकर लैपटॉप चुराने की घटना में कम से कम चार जालसाज शामिल हैं। पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर पता लगा कि दो जालसाज सड़क पर कार के अगल-बगल खड़े होकर मौके की तलाश कर रहे थे। उनमें से एक ने कार के पास पहुंचकर अपनी जेब से रुपये गिरा दिए। तीसरे ने चालक को रुपये गिरे होने की जानकारी दी। चालक के गाड़ी से उतरते ही पहला जालसाज कार की पिछली सीट पर लैपटॉप लेकर भाग निकला। इसके पूर्व गोलघर में भी जालसाजों ने बिजली ठेकेदार की कार के पास नकदी गिराकर करीब तीन लाख का चूना लगा दिया था। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है। जल्द ही जालसाजों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें