फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधेंगे पीएम मोदी, देवरिया और कुशीनगर में रैली

Sun, 12 May 2019 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोरखपुर मंडल की पांच लोकसभा सीटों के मतदाताओं को साधेंगे। वह कुशीनगर और देवरिया में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


बस्ती और आजमगढ़ मंडल में रविवार को वोट डाले जाएंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री कुशीनगर के कप्तानगंज स्थित कानोडिया इंटर कॉलेज में भाजपा की विजय संकल्प रैली में गरजेंगे। गोरखपुर शहर, कुशीनगर और महराजगंज के प्रत्याशी भी बुलाए गए हैं। इसी तरह देवरिया के रुद्रपुर में स्थित सतासी इंटर कॉलेज में भी भाजपा की विजय संकल्प रैली होगी। 

इसमें देवरिया और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हिस्सा लेंगे। दोनों क्षेत्रों की जनता, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली में आएंगे। प्रधानमंत्री की दोनों रैलियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। 
विज्ञापन


सीएम योगी की दो जनसभाएं, दो सम्मेलन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो जनसभाएं करेंगे। साथ ही दो अलग-अलग व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घोसी लोकसभा क्षेत्र की जनसभा रसड़ा में रामलीला मैदान निकट नाथ बाबा मठ में होनी है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की जनसभा घघसरा में पेट्रोल पंप के पास होनी है। शिवालिक पब्लिक स्कूल जटाशंकर में सामाजिक सम्मेलन और वैष्णवी लॉन में व्यापारी सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें