मैनपुरी से सपा सांसद तेज प्रताप यादव सोमवार पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने शहर में रात 9 बजे पहुंचे। उन्होंने सपा नेता सुशील टिबड़ेवाल के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। यहां कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया।
सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन अधिक सीटें लेकर आ रही है। महागठबंधन के सभी प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में मोदी लहर नहीं दिख रही है। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।