फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः सपा से कांग्रेसी बने राजकिशोर का रोड शो से शक्ति प्रदर्शन, उमड़ी भीड़ से हाइवे जाम

Mon, 15 Apr 2019 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार राजकिशोर सिंह रोड शो के दौरान लोगों से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले की सियासत में विशेष स्थान रखने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह कांग्रेस में शामिल होकर बतौर प्रत्याशी पहली बार पहुंचे तो स्वागत करने भारी भीड़ उमड़ी। जिले की सीमा घघौवा पुल पर ही फूल-मालाओं से लाद दिया गया। भीड़ के चलते फोरलेन की एक लेन पर जाम लग गया।

विज्ञापन


गाडियों की लंबी कतारें और भारी भीड़ देख कर राजकिशोर भावुक हो गए। यहां से रोड शो की शक्ल में जिला मुख्यालय के लिए निकलने पर खतमसराय, पटखापुर, विक्रमजोत, छावनी, हर्रया आदि में स्वागत किया गया। रोडशो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन हजारों की भीड़ देखकर विपक्षी खेमे में खलबली मच गई। 
लोगों में चर्चा थी कि यदि भीड़ वोट का मानक बनी तो बस्ती में हार जीत का समीकरण भी बदल सकता है। हर तरफ जोरदार स्वागत और पार्टी प्रत्याशी मिलने से कांग्रेस पदाधिकारियों की भी बाछें खिल गई, मानों जिले में राजकिशोर के रूप में संजीवनी मिल गई हो। कांग्रेस से गठबंधन में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह को पहले टिकट मिला था। टिकट न मिलने के बाद सपा से बागी हुए थे पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह पहले बसपा में थे जिसे छोड़कर सपा में हुए थे। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे जिन्हें बाद में हटा दिया गया था तभी से बगावती रुख हो गया था। जिसका परिणाम कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें