कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुशीनगर के किसान इंटर कॉलेज मथौली में मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि 56 इंच छाती के सिर्फ सात दिन बचे है। 12 हजार रुपये से कम आमदनी वाले पांच करोड़ परिवारों की महिला सदस्यों के खाते में साल में 72 हजार रुपए भेजेंगे।
क्योंकि महिलाओं ने जो पैसा बचा कर रखे थे उसे नोटबंदी करके मोदी ने छीन लिया था। किसानों के बीमा योजना का 10 हजार करोड़ रुपए मोदी सरकार ने उद्योगपतियों को दे दिया।
2019 में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो दो बजट बनेगा, जिसमें पहला बजट किसानों का होगा। मोदी योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि व्यवसाय करने वालों के लिए जो प्रावधान बना है उसमें सारे पैसे सरकारी विभागों से अनुमति लेने में रिश्वत देने में खर्च हो जाते हैं और व्यवसाय लोग शुरू नहीं कर पाते हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार में ऐसा नहीं होगा।
व्यवसाय शुरू करने के तीन साल बाद यदि व्यवसाय चला तो फिर कागजी कार्रवाई पूरी करानी होगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो एक साल में 22 लाख लोगों को नौकरी देंगे। दस लाख युवाओं को पंचायतो में रोजगार मिलेगा। प्रत्याशी आरपीएन सिंह युवा हैं इन्हें दिल्ली में मंत्री बनना हैं और काम करना है। ऐसे में इन्हें अपना मत दीजिए और चुनकर भेजिए।