फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाप और चाचा का नहीं हुआ, वह बुआ का क्या होगा: केशव प्रसाद मौर्य

Tue, 14 May 2019 07:09 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुदही/सेवरही (कुशीनगर)

सार

- फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बड़हरा गांव में गरजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- जब भरा उत्साह तो जोर-जोर से नारे लगाने लगे कार्यकर्ता और समर्थक
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya in Kushinagar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के डिप्टीसीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि जो बाप का नहीं हुआ, चाचा का नहीं हुआ, वह बुआ का क्या होगा? जिसकी पत्नी कभी झुककर अपने ससुर का पैर नहीं छुई, वह अब बुआ के पैर छूकर क्या साबित करना चाहती है। जनता को इनके ड्रामे पर यकीन करने की बजाए मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा, तभी देश शक्तिशाली होगा।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुदही ब्लॉक के बड़हरा गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। देवरिया संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ. रमापति राम त्रिपाठी का चुनाव प्रचार करने आए डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर 2.08 बजे उतरा।

अपने 28 मिनट के संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर प्रहार कर कार्यकर्ताओं को गदगद कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 70 साल में भी सेना के जवानों को आतंकवादियों पर गोली चलाने की छूट नहीं दी, वहीं भाजपा सरकार ने एक हजार किलो का बम गिराने की खुली छूट दे दिया। पूरे प्रदेश से बसपा, सपा और कांग्रेस का सफाया होने जा रहा है। 
विज्ञापन


लोगों को मोदी पर विश्वास है कि ग़रीब का बेटा देश के हित में सदैव कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव अब जनता खुद लड़ रही है। सपा और बसपा के नेताओं का गठबंधन मोदी को हराने के ख्वाब देख रहा है, लेकिन मोदी ने सीधे देश की जनता से मजबूत रिश्ता बना लिया है।

जनता को आज मोदी के नेतृत्व में अपनी सुरक्षा, खुशहाली और देश की तरक्की का रास्ता दिख रहा है। इसे लेकर विरोधी दल परेशान और निराश हो गए हैं। उन्हें अभी से अंदाजा हो गया है कि आने वाली 23 तारीख को उनकी दुकानें बंद होने वाली हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही है। आज देश का कोई गांव ऐसा नहीं है, जहां विकास की रोशनी नहीं पहुंची हो। इसलिए हमारे लिए सबसे बड़ा हमारा बूथ का कार्यकर्ता है। अंत में उन्होंने पंडाल में लोगों का हाथ उठवाकर पार्टी प्रत्याशी को भारी अंतर से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।

इस सभा को पार्टी प्रत्याशी डॉ. रमापति त्रिपाठी, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, पूर्व विधायक जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

इस दौरान दुदही के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व प्रमुख गिरिजेश जायसवाल, अजय तिवारी, विजय कुमार राय, बलवंत सिंह, प्रह्लाद प्रसाद केशरी, गणेश सोनी, रामजी कसेरा, विजय साहू, महंथ कुशवाहा, रंजन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें