फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले- मोदी अति पिछड़ा समाज के, कांग्रेस को मंजूर नहीं इनका प्रधानमंत्री बनना

Thu, 09 May 2019 04:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सन्तकबीरनगर
विज्ञापन
Amit Shah
विज्ञापन

देश के विकास के लिए केवल मोदी सरकार ने काम किया है, लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा को वंशवाद की जगह अति पिछड़े समाज के व्यक्ति का प्रधानमंत्री बनना मंजूर नहीं। इनकी डिक्शनरी में जितनी गालियां हैं वह सब मोदी जी को दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के मैदान में सन्तकबीरनगर संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा पुलवामा के बाद जब एयर फोर्स ने आतंकी अड्डो पर हमला किया तो पाक के साथ कांग्रेस, सपा और बसपा दफ्तर में भी मातम था। सबसे महत्वपूर्ण सन्तकबीरनगर सीट है।
विज्ञापन


संतकबीर की समाधि, समय माता और सूर्यवंशी जगतलाल, तमेशरनाथ को प्रणाम। प्रभु श्रीराम को वन जाने के दौरान गंगा पार कराने के लिये निषादराज ने मदद की। 

निषाद समाज पूरे देश का अभिन्न अंग है। प्रवीण मेरा उम्मीदवार है। पूर्वांचल के सभी बीजेपी कार्यकर्ता सुनें यह केवल एक चुनाव का मेल नहीं, निषाद पार्टी हर चुनाव में साथ है। प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लिए काम किया।

पहले की सरकारों ने गरीबों के लिए नहीं सोचा। शाह ने कहा भाजपा सरकार ने लोगों को सात करोड़ चूल्हे दिए। आठ करोड़ घरों में शौचालय बनवाये। 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें