भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा के उम्मीदवार रवि किशन ने मंगलवार को बाबा गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरक्षनाथ का दर्शन किया साथ ही उन्होंने मंदिर में ही रुद्राभिषेक भी किया। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके बाद बांसगांव संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भाजपा के दोनों प्रत्याशी एमपी कॉलेज की जनसभा में गए। नामांकन करने वालों में निर्दल प्रत्याशी नवल किशोर नाथ आदि शामिल रहे।
गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी रवि किशन गोरखपुर के सदर सीट से उम्मीदवार चुना गया है। वहीं रवि किशन ने सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के नामांकन सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेर हैं। उनको परास्त करने के लिए सियारों का झुंड एकजुट हो गया है। अब जनता को तय करना है कि वह मोदी के साथ है या झुंड के साथ।