फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन धोखा, उसे वोट देना बेकार: सुरेश खन्ना

Sat, 04 May 2019 02:24 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर में यूपी के नगर विकास मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने सपा-बसपा गठबंधन को धोखा करार देते हुए कहा कि उसे वोट देना बेकार है।

 
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों को केंद्र और राज्य में बारी-बारी मौका दिया लेकिन उनमें से कोई भी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। तब जनता ने सत्ता से बाहर भी कर दिया।

अब उत्तर प्रदेश में दो फेल दल सपा और बसपा मजबूरियों के तहत साथ आए हैं। वे एक-दूसरे को सशंकित नज़र से देखते हैं। उनका गठबंधन मजबूरियों का है। उन्हें वोट देने का मतलब खुद को पांच सालों के लिए अंधेरे में ले जाना है। 
विज्ञापन


यह गठबंधन उसी दिन टूट जाएगा जिस दिन दोनों में से कोई एक नेता घोषित करने की जिद ठान लेगा। उन्होंने कहा कि जब जनता के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में 24 कैरेट सोना मौजूद है तो किसी और को चुनने का औचित्य क्या है। 

उज्जवला रसोई गैस, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि, मृदा परीक्षण, किसान बीमा योजना सहित केंद्र की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित जनता स्वाभाविक रूप से भाजपा को जिताने के लिए तत्पर है। 

विपक्ष उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता जरूर 74 प्लस सीटें देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में राज्य सरकार भी अपना योगदान दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें