फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का सपना देखते थे, खुद को वोटकटवा बता रहे: मोदी

Sun, 05 May 2019 03:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती/प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी और बिहार की सभाओं में कांग्रेस, सपा-बसपा सहित विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ये महामिलावटी मुझे गिराकर मजबूर व अस्थिर सरकार बनाना चाहते हैं। चार चरणों के बाद महामिलावटियों को समझ में नहीं आ रहा है, कि कौनसा खेल खेला जाए। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, कांग्रेस नेता अब खुद मानने लगे हैं कि उनकी पार्टी वोटकटवा है, जबकि नामदार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। मजबूरी, अवसरवाद की महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है। मायावती पर कहा, उनकी सरकार में ताजमहल के सौदे होते थे। अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए बोले, उन्होंने तो बालू, बजरी के साथ टोंटी तक नहीं छोड़ी।

मोदी ने कहा, इन लोगों ने देश को लूटा और कहते हैं जांच करा लो। इनके खिलाफ जितने भी मामले हैं, सब में बीस-बीस नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन न तो ये खुद आते हैं न इनके वकील। मामले दबाने के लिए अपनी सरकार आने का इंतजार कर रहे हैं। पीएम ने कहा, नामदार कान खोलकर सुन लो, मोदी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ है। ये भारत माता की धूल फांककर बड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


मुझे गिराने में लोग कई बार गिरे 
पीएम ने प्रतापगढ़ की जनसभा में कांग्रेस, सपा-बसपा पर हमला बोला। किसी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, न मैं गिरा, न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।

गठबंधन के पांच खतरे बताए 
पीएम ने कहा, गठबंधन के इस महामिलावट के पांच भयानक खतरे हैं- भ्रष्टाचार, अस्थिरता, जातिवाद, वंशवाद और कुशासन। महामिलावट और अस्थिरता एक दूसरे के पर्याय हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेता हर चीज में लूट का रास्ता निकालते हैं। 

और भाजपा के पांच सिद्धांत
बस्ती में मोदी ने कहा, भाजपा बच्चों की पढ़ाई, बीमारों को दवाई, किसानों को सिंचाई, गरीबों की कमाई और पीड़ितों की सुनवाई, इन 5 सिद्धांतों के बूते सबका विकास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें