फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च मसाला की दुकान पर बिक रही थी शराब

Fri, 12 Feb 2016 01:46 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आबकारी टीम ने कौड़ीराम में किराना स्टोर पर छापा मारकर नकली देशी शराब और तस्करी की लाई गई अंग्रेजी शराब बरामद की है। पूछताछ में टीम को दुकानदार के घर से भी भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब मिली है। दुकानदार को हिरासत में लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गगहा क्षेत्र के रहने वाले एक दुकानदार की कौड़ीराम सब्जी मंडी में किराना की दुकान है। गुरुवार शाम को आबकारी टीम दुकान पर पहुंच गई। दुकान पर टीम को गत्ते में देशी और अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में पता चला कि दुकानदार चोरी की देशी और तस्करी कर लाई गई शराब बेचता है। मिर्च मसाल की दुकान पर शराब बिकने की जानकारी मिलते ही मंडी में भीड़ लग गई। आबकारी टीम दुकानदार को हिरासत में लेकर उसके घर पहुंची। जहां टीम को एक बोरे में देशी और अंग्रेजी शराब मिली। आबकारी टीम ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें