फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे तक गुल रही सहारा इस्टेट की बिजली

Sun, 07 Feb 2016 08:40 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ाघाट में अंडर ग्राउंड केबिल में शनिवार रात फॉल्ट होने से सहारा इस्टेट की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग अंधेरे में रहे। रविवार दोपहर एक बजे दूसरी जगह से तार जोड़कर सहारा इस्टेट को सप्लाई दी गई। बिजली महकमा रविवार शाम तक फॉल्ट नहीं खोज सका था।
विज्ञापन


33/11 मोहद्दीपुर उपकेंद्र से सहारा इस्टेट को अंडर ग्राउंड बिजली की सप्लाई दी जाती है। शनिवार रात दस बजे कूड़ाघाट के आसपास केबिल में कहीं फॉल्ट आ गया। इससे सहारा इस्टेट की बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद जब बिजली नहीं आई, तो लोगों ने बिजली घर पर फोन करना शुरू कर दिया। लेकिन बिजली कब आएगी और गड़बड़ी कहां हुई है, कर्मचारी इसका जवाब नहीं दे सके। पूरी रात बिजली नहीं आने से इस्टेट में अंधेरा छाया रहा। सुबह भी आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा। लोगों को पानी खरीदकर लाना पड़ा। कई बार की शिकायत करने के बाद दोपहर एक बजे बिजली विभाग ने दूसरी जगह से सप्लाई देकर सहारा इस्टेट की आपूर्ति बहाल की।

लखनऊ से मंगवाई गई मशीन
कूड़ाघाट में अंडर ग्राउंड केबिल में फॉल्ट खोजने के लिए बिजली महकमे को पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। अब गड़बड़ी का पता लगाने के लिए लखनऊ से मशीन मंगवाई गई है। जो सोमवार सुबह गोरखपुर पहुंचेगी। तब जाकर फॉल्ट का पता लगाकर उसे सही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल्ट खोजने के लिए लखनऊ से मशीन मंगवाई गई है। सोमवार सुबह तक फॉल्ट ठीक कर लिया जाएगा। सहारा इस्टेट में दूसरी जगह से सप्लाई दी जा रही है।
- हेमंत सिंह, एसडीओ मोहद्दीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें