फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ इंटरसिटी में आज से लगेंगे एलएचबी कोच, 30 व 31 को नहीं चलेगी गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस

Thu, 28 Mar 2019 12:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस (12531/12532) में गोरखपुर और लखनऊ से 28 मार्च से अत्याधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


संशोधित संरचना के बाद ट्रेन में जेनरेटर सह लगेज यान के 02,  साधारण श्रेणी के 05, कुर्सीयान श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

30 व 31 को नहीं चलेगी गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल अंतर्गत मेहसाना-पालनपुर रेल खंड पर फ्रेट कन्वाय के कारण 28 व 29 मार्च को अहमदाबाद से चलने वाली (19409) अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 30 व 31 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली (19410) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे 

रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 29 मार्च को गोरखपुर से, 31 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 29 मार्च को गोरखपुर से, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 30 मार्च को पनवेल से तथा गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 29 मार्च को गोरखपुर से और 30 मार्च को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें