फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ नहीं, सिर्फ पंजों के निशान मिले

Wed, 14 Dec 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
खेत में मिले तेंदुए के पंचे के निशान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सहजनवां के भीटी रावत के टोला भरपुरवा में निकला तेंदुआ सुबह होने से पहले ही गायब हो गया। मंगलवार सुबह उसको पकड़ने की तैयारी में जुटी वन विभाग की टीम हाथ मालती रह गई। सघन तलाशी के बाद टीम को तेंदुआ तो नहीं मिला मगर उसके पंजों के निशान जरूर मिले। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भीटी रावत के भरपुरवा में सोमवार शाम निकले तेंदुए ने 10 लोगों को घायल कर दिया था। मंगलवार सुबह उसे पकड़ने की योजना थी, मगर वह रात में ही गायब हो गया। सुबह भरपुरवा के गांव के बाहर उसके पंजों के निशान मिले जो टेकुआपाती, महदेइयां होते हुए मदुई सिवान तक देखे गए। इस बात से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। दिन भर लोग तलाश में लगे रहे। वन विभाग पिंजरे के साथ तलाश करता नजर आया। पंजों के निशान से उसे तेंदुआ ही बताया जा रहा है। एसडीएम दिनेश मिश्र, तहसीलदार चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी, पूर्व विधायक यशपाल रावत के अलावा वन विभाग की टीम मौजूद रही। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर डीएन राय का कहना है कि तलाश जारी है। तेंदुए को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
दहशत में गुजरी रात भरपुरवा में शाम को तेंदुआ निकलने तथा रात में गायब होने की खबर से स्कूली बच्चों में काफी दहशत था। पूरी रात लोग भयभीत रहे। दहशत के कारण सुबह से ही बच्चों तथा महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षक तो मौजूद रहे पर बच्चों की संख्या न के बराबर रही।
विज्ञापन

भरपुरवा के दिलीप, गोवर्धन, झिनकाना तथा कलावती आदि ने बताया कि रात भर दहशत में बीता। सभी लोग घर में कैद रहे। जानवरों को भी अंदर बांध दिया गया था। सभी जल्द सुबह होने का इंतजार करते रहे। सुबह जब पता चला कि तेंदुआ भाग गया तो उनकी चिंता इस बात को लेकर और बढ़ गई कि कहीं दुबारा न हमला कर दे।  24 घंटे बाद फिर हमला करने की अफवाह मंगलवार शाम पांच बजे एक बार फिर तेंदुए द्वारा हमला करने की बात सामने आई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम रवाना हुई मगर कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ देर तक अफवाह उड़ती रही कि तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया है। तेंदुए के कभी महदेइयां, कभी मदुई तो कभी धुसिया गांव में निकलने की चर्चा रही। भाजपा नेता ने की घायलों से मुलाकात भाजपा नेता अश्वनी त्रिपाठी ने तेंदुए के हमले में भरपुरवा के सभी घायलों से उनके घर जाकर मुलाकात की तथा उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गहरे जख्म हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को तत्काल पकड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें