फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल लेखपालों ने जताया विरोध

Thu, 15 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय से जूलूस निकालकर गोलघर में प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के लोग । - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
 वेतन विसंगति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर 22 दिनों से काम-काज ठप कर धरने पर बैठे लेखपालों ने बुधवार को जुलूस निकालकर शासन के प्रति विरोध जताया। 
विज्ञापन

लेखपाल दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल से होते हुए शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, गणेश चौराहा, गोलघर होते हुए टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा की परिक्रमा कर वापस शास्त्री चौक पहुंचे। वहां राष्ट्रगान के साथ सभा की और संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जातीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार को जिले भर के लेखपाल रक्तदान कर विरोध जताएंगे। जिलाध्यक्ष नीलकंठधर दूबे और जिला मंत्री जगदीश प्रसाद ने बताया कि इसके बाद उनका संघ जेल भरो आंदोलन चलाएगा। 
विज्ञापन



उधर, लेखपालों की हड़ताल की वजह से जिले में 15 हजार से अधिक जाति, आय, निवास समेत तमाम प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित पड़े हैं। प्रशासन की तरफ से लेखपालों से जुड़े कामों को निपटाने के लिए किए गए वैकल्पिक इंतजाम भी पूरी तरह से फेल हो गए हैं। धरना एवं जुलूस में योगेंद्र नाथ यादव, रमाशंकर सिंह, दयानन्द मिश्रा, शिवनाथ पाण्डेय, रामनरायन सिंह, दुर्गा प्रसाद, रामरेखा, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, शशिभूषण सिंह, जयदेव समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें