फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपये में बिकी गन्ना संस्थान की जमीन

Fri, 13 Jan 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गन्ना शोध संस्‍थान की जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम करने की प्रक्रिया पूरी करते शासन व रजिस्ट्री महकमे के अधिकारी। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
एम्स की स्थापना के लिए जमीन स्थानांतरण की आधी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। सब रजिस्ट्रार द्वितीय कार्यालय में गन्ना शोध संस्थान की जमीन अब प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग एम्स के नाम इसका बैनामा करेगा। जल्द ही इस प्रक्रिया के भी पूरे हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो स्थित गन्ना शोध संस्थान की 112 एकड़ जमीन पर एम्स निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


जमीन बैनामा करने को लेकर प्रदेश के अफसर पिछले दो दिनों से शहर में जमे हुए थे। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीडी शर्मा ने विक्रेता के तौर पर एम्स के लिए गन्ना शोध संस्थान की जमीन प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसचिव नीलेश कुमार सिंह के नाम कर दी। करीब 768 करोड़ की कीमत की इस जमीन के लेन-देन की औपचारिकता सिर्फ एक रुपये में हुई। स्टांप शुल्क के तौर पर कोई खर्च नहीं लगा। सिर्फ रजिस्ट्री फीस के तौर पर विभाग में 20 हजार रुपये जमा हुए।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उप्र चिकित्सा शिक्षा विभाग भी एम्स के नाम यह जमीन बैनामा कर देगा। बैनामे की यह प्रक्रिया भी गोरखपुर रजिस्ट्री दफ्तर में ही पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें