गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर।
- फोटो : gorakhnath temple
मकरसंक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन की तरफ से सभी विभागों को दिसंबर के अंत तक सभी कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर तक आने वाली सड़कों की मरम्मत लोक निर्माण विभाग कर रहा है। बिजली विभाग परिसर में स्ट्रीट लाइट, सर्च लाइट लगवा रहा है।
मेला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए स्थायी शौचालयों का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है। अस्थायी शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह से जगह-जगह पानी के स्टैड पोस्ट लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में है।
मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि मेले के दौरान में पूरे परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रहे इसके लिए सफाई कर्मचारियों की टीम लगातार कार्य करेंगी। मंदिर में जगह-जगह कूड़ेदान लगा दिए गए हैं। नगर निगम की गाड़ियां समय-समय पर कूड़े का निस्तारण करती रहेंगी।