फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणी में मिठास घोलें पीएम : कपिल सिब्बल

Sun, 26 Feb 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कपिल सिब्बल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने शनिवार को पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा, ढाई साल की असफलता छुपाने के लिए अब वह फूट डालने और विष घोलने की राजनीति कर रहे हैं। मोदी को अपनी वाणी में मिठास लानी चाहिए। कहीं ऐसा न हो जाए कि धीरे-धीरे जनता उनको दरकिनार कर दे और जिस श्मशान-कब्रिस्तान की वह बात कर रहे हैं, उनकी पार्टी को वहां जाना पड़ जाए। बांटों और राज करो की नीति के मामले में अंग्रेजों और उनमें कोई फर्क नहीं रह गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर में सिब्बल ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री को यूपी की जनता से माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा चुनाव से लेकर पीएम बनने के बाद तक मोदी ने जो भी वादे किए, पूरा नहीं किया। न किसानों को उपज का वाजिब मूल्य मिला और न नोटबंदी के बाद जनता को सहूलियत। बैंकों की लाइन में 100 से ज्यादा जानें गईं। उनके शासन में किसान ज्यादा प्रताड़ित हैं। आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सभी जिलों में भूमि परीक्षण केंद्र का वादा किया। प्रदेश में कहीं भी ऐसा नहीं हुआ। कई उद्योग-धंधों के बंद होने या इसके कगार पर जाने को लेकर भी मोदी को घेरा।

सिब्बल बोले, दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा पीएम ने किया, यह भी आधा-अधूरा है। दिल्ली और गुजरात समेत देश के 27 ऐसे प्रदेश हैं, जहां यूपी से ज्यादा अपराध हैं। कहा कि मोदी यूपी की शिक्षा पर बोल रहे हैं, मगर झारखंड के स्कूलों की खराब स्थिति पर चुप हैं। व्यापमं घोटाले की चर्चित बिरला डायरी पर कोई चर्चा नहीं है। इस चुनाव में प्रदेश की जनता सपा-कांग्रेस गठबंधन को जिताकर प्रधानमंत्री के झूठ का हिसाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें