फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसड़ शिफ्ट होगा कचहरी बस स्टैंड

Thu, 30 Mar 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सख्ती हुई तो स्टैंड के भीतर खड़ी हुईं बसें। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोडवेज की बसों की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को एसएसपी रामलाल वर्मा के निरीक्षण और कार्रवाई का असर बुधवार को साफ दिखा। पुलिस टीम ने जहां सड़कों पर खड़ी रोडवेज बसों को सीज किया और जुर्माना वसूला, वहीं रोडवेज ने लखनऊ और इलाहाबाद से आने वाली बसों को नौसड़ के पास खड़ा करने का ट्रायल लिया। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि जल्द ही बसों का संचालन वहीं से किया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टैंड और कचहरी स्टैंड के पास बसों के सड़क पर खड़ी होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसे दूर करने के लिए पहले भी आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर एसएसपी रामलाल वर्मा ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कई बसों को सीज करने के साथ ही कई निर्देश दिए। कचहरी बस अड्डे से जाम हटाने के लिए लखनऊ, इलाहाबाद की बसों को नौसड़ पर रोकने का आदेश दिया गया है। बुधवार को इसका ट्रायल भी लिया गया। उन्होंने रेलवे बस स्टेशन से वर्कशाप को शिफ्ट कर बसों को अंदर खड़ा करने का भी आदेश दिया था। इसकी निगरानी के लिए लगाई गई टीम ने बुधवार को निरीक्षण कर कई बसों का चालान काटा। इस कार्रवाई से प्राइवेट बस वाले भागते दिखे और सरकारी बस वाले नियम का पालन करते दिखाई दिए।

बस स्टैंड स्थानांतरित न किया जाए
महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कचहरी बस स्टैंड को नौसढ़ स्थानान्तरित न करने की मांग की है। इसके पीछे यात्रियों को होने वाले परेशानियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि वर्तमान स्थिति में यात्रियों को वहां से शहर तक आने में दिक्कत होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें