फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने हरियाणा को हराकर जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
रीजनल स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते इंडियन नेवी एवं हरियाणा की ट
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने हरियाणा को हराकर जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन

गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया। उद्घाटन मैच में भारतीय नौसेना ने हरियाणा को 49-40 से हराया।
मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने धीमी की। 15 मिनट के बाद से खेल में गति आई, भारतीय नौसेना ने आक्रमण करते हुए 4 अंक की बढ़त बनाई। खेल के मध्यांतर तक हरियाणा के 19 अंक के मुकाबले भारतीय नौसेना ने 23 अंक बनाकर बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद एक बार दोबारा नौसेना ने दबदबा बनाते हुए हरियाणा के 21 अंक के मुकाबले 26 अंक अर्जित किए। नौसेना के रजनीश ने रेड करते हुए 8 अंक बनाए।
विज्ञापन

इसके पूर्व पहला मैच केंद्रीय रिजर्व पुुलिस बल (सीआरपीएफ.) सोनीपत और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस(आईटीबीपी) दिल्ली के मध्य खेला गया। जिसमें सीआरपीएफ. ने गत वर्ष की विजेता आईटीबीपी को 44-39 अंको से पराजित कर पूरे तीन अंक अर्जित किया। सीआरपीएफ. की ओर से आकर्षक खेल का प्रदर्शन करते हुए जगदीप ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 10 अंक तथा 0-3 टेकल करते हुए टीम को विजयी बनाने में योगदान दिया। खेल के प्रथम हाफ में आईटीबीपी पर 13 के मुकाबले सीआरपीएफ. ने 20 अंक की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में सीआरपीएफ. ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए 29 अंक जुटाए और मैच को 44-39 से जीत लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मेयर सत्या पांडेय, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, यूपी हॉकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, पहलवान पन्नेलाल यादव, भुनेश्वर पांडेय, आदित्य प्रताप सिंह आगू, हरेराम यादव, आजाद सिंह, रीना सिंह, रीवा शाही, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें