एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।
- फोटो : shivharsh
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में रविवार को भी आभूषण की दुकानें बंद रहीं। बंधु सिंह पार्क में एकत्रित व्यापारियों ने बुद्धि शुद्धि हवन भी किया।
इस दौरान सर्राफा मंडल के उपाध्यक्ष मदन सर्राफ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नई व्यवस्था इंस्पेक्टर राज की शुरुआत है जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगी। संगठन के सदस्य प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे हैं। पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री सराफा व्यवसायियों के दर्द को गंभीरता से लेते हुए इसे वापस लेंगे।
व्यापारी नेता भोला अग्रहरि ने कहा कि जब भी सराफा व्यवसायियों को सरकार द्वारा जब भी उत्पीड़न किया गया हम सभी के एकजुट रहने से जीत मिली है। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष सीताराम जायसवाल ने कहा कि जब भी वक्त पड़ा है सभी व्यापारी एक साथ खड़े रहे हैं। इस बार भी एकजुट होकर सरकार को उसकी मंशा में कामयाब नहीं होने देंगे।
महेश वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई जितनी भी लंबी चले हम तैयार हैं। गिरिजेश वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई सराफा व्यवसायियों की नहीं छोटे-छोटे कारीगर बंधुओं का भी है। रमेश गुप्ता, चंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, राधाकांत वर्मा, दिनेश सर्राफ, महेंद्र अग्रहरि, सोनू निगम, राजू सिंह, सुरेंद्र सोनी, सतीश बरनवाल, सुधीर जैन, अरुण बरनवाल आदि उपस्थित थे।