फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा : अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

Tue, 08 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बुद्धि शुद्धि यज्ञ करते स्वर्ण व्यापारी। - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
बंदी की सफलता के लिए व्यापारी और कारीगरों की बैठक मंगलवार को
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा को अनिश्चितकालीन बंदी का एलान कर दिया गया है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के निर्णय पर सहमति बनीं है। इसके लिए सभी स्वर्ण व्यापारी और कारीगरों की बैठक मंगलवार को सराफा भवन में बुलाई गई है ताकि लड़ाई को और तेज की जा सके। 
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष शरद चंद अग्रहरि की अगुवाई में पुष्पदंत जैन, अतुल सर्राफ, राकेश वर्मा, सुरेंद्र सोनी, राधाकांत आदि व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ गया था। जहां उप्र सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई और उसकी जानकारी ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन को दी गई। व्यापारियों ने कहा कि गोल्ड ज्वेलरी एवं डायमंड ज्वेलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी हटाए जाने तक लड़ाई जारी रहेगी। मदन वर्मा, दिनेश सर्राफ, घनश्याम, संतोष, मनोज, राजू सिंह, सुधीर जैन, आनंद जैन, सुधांशु, सोनू निमग, महेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें