फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों में दिखी समसामयिक समस्याओं की तस्वीर

Fri, 26 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
झूलेलाल महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा में सजी झांकी। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
एक तरफ भारतीय बैंकों से नौ हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश की राह पकड़ने वाले विजय माल्या की करतूत थी तो दूसरी तरफ नकल से डिग्री हासिल कराने वालों की कारस्तानी। कश्मीर की अशांति को बयां करने वाली झांकी लोगों को आक्रोशित कर रही थी तो तलाक से बिगड़ रहा सामाजिक परिवेश माहौल को संवेदनशील बना रहा था।
विज्ञापन


माहौल में धार्मिक भाव घोलने की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन महाकाली की झांकी कर रही थी। अपने आराध्य देव श्रीश्री झूलेलाल के 65वें वार्षिकोत्सव में निकाली गई शोभा यात्रा में शहर के सिंधी समाज ने अपने सम्पूर्ण हुनर को झांकियों में उतार कर रख दिया था। महोत्सव की शुरुआत पल्लव साहब से हुई। पूज्य झूलेलाल की कुनरी साहब की कलश पूजा झूलेलाल मंदिर में श्रद्धा के साथ लाई गई। जहां 16 अगस्त से चल रहे आयोजन की नवरात्रि व्रत की समाप्ति हुई। उसके बाद महानगर की विभिन्न सिंधी समितियों द्वारा स्थापित की गई झूलेलाल की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की गई और उसे सुसज्जित वाहनों पर रखा गया।

प्रतिमाओं के पीछे झांकियों की कतार लगाई गई। शोभा यात्रा की तैयारी के बाद सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने यात्रा को रवाना किया। योगी जी ने इस अवसर पर कहा कि देश के विकास में सिंधी समाज ने अपनी कर्मठता से अप्रतिम योगदान किया है। अपने आराध्य देव और देश के प्रति समर्पण से यह समाज सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर मौजूद मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने भी सिंधी संस्कृति को सराहा और उससे सीख लेने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


शोभा यात्रा गोरखनाथ ओवरब्रिज से निकलकर तरंग क्रासिंग, कैलाश नगर, कल्याणपुर, जटाशंकर, हजारीपुर, आर्यनगर, बक्शीपुर, बैंक रोड, विजय चौक, सिनेमा रोड, गोलघर होते हुए राजघाट पहुंची, जहां उसे विसर्जित किया गया। झांकी के दौरान बज रही डांडिया की धुन हर क्षण उत्साह बनाए रखने का कार्य कर रही थी। उत्साही युवाओं का नृत्य इस उत्साह की गवाही दे रहा है। उमस भरे माहौल में युवाओं के उत्साह को बरकरार रखने के लिए संत बीरबल दास सेवादारी मंडल और अन्य सिंधी समाज की पंचायतों की ओर से पानी और प्रसाद का इंतजाम किया गया था।

बक्शीपुर में सिंधी नवयुवक समिति के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत और पुरस्कार वितरण का इंतजाम था। महोत्सव को देखते हुए सिंधी समाज के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा और शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर राजकुमार एलानी, जीवत सिंह माधवानी, ओमप्रकाश नौलानी, अशोक जुमनानी, गोवर्धन सावलानी, अर्जुन वलानी, अज्जी लखमानी, इंद्र कुमार एलानी आदि की मौजूदगी महत्वपूर्ण रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें