फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में गहने से भरा बैग छोड़ गई महिला

Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सोना
विज्ञापन
 इसे भूल कहें या सोची-समझी योजना, बैंक रोड स्थित होटल विवेक में मंगलवार की शाम एक महिला गहने से भरा बैग छोड़कर चली गई। एक घंटे बाद लावारिस हाल में पड़े बैग पर नजर पड़ने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने बैग खोला तो उसमें पांच लाख से अधिक के गहने थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस महिला का पता लगा रही है।
विज्ञापन



होटल विवेक में शाम सात बजे एक महिला बैग और पॉलीथिन में कपड़े लेकर पहुंची। कुछ देर तक बरामदे में टहलने के बाद वह बैग और पॉलीथिन वहीं छोड़कर चली गई। एक घंटे तक उसके न आने पर कर्मचारियों की नजर पड़ी तो अनहोनी की आशंका में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने जब बैग चेक किया तो उसमें पांच लाख से अधिक के गहने मिले। होटल के कर्मचारी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। परिसर के साथ ही बैंक रोड पर दुकानों के सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस महिला को ढूंढने का प्रयास कर रही है। गहने और कपड़े पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें