गोरखपुर। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली जेट लाइट विमान सेवा अनिश्चित काल के लिए निरस्त कर दी गई है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सिर्फ एयर इंडिया का ही विकल्प बचा है।
फ्लाइट निरस्त होने की वजह जिम्मेदार स्पष्ट नहीं कर रहे हैं मगर सूत्रों के मुताबिक पायलट की कमी की वजह से प्रबंध तंत्र को इस विमान सेवा को निरस्त करना पड़ा है।
हाल ही में जेट लाइट विमान सेवा का विस्तार कर इसे सप्ताह में सातों दिन कर दिया गया था। इसके पहले सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक इसकी उड़ान होती थी।
पहले रन-वे विस्तार और फिर खराब मौसम की वजह से करीब चार महीने से जेट लाइट सेवा बंद थी और 10 मार्च से किसी तरह उड़ान शुरू हो पाई थी। एयर इंडिया की उड़ानें फु ल होने और अचानक जेट लाइट की उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।