फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में भी होगी जेईई एडवांस

Mon, 17 Apr 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
देश की 23 आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2017-18 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 अप्रैल से दो मई तक भरे जा सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ इसे तीन और चार मई को भरा जा सकता है। वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर फॉर्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन


जेईई एडवांस 21 मई को कराई जाएगी। बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) और बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) के पेपर दो पालियों (सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक) में होंगे। इसके लिए गोरखपुर में भी केंद्र बनाए गए हैं। एडवांस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके सिलेबस जारी कर दिए गए हैं। पिछले 10 साल के प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 
  
रजिस्ट्रेशन फीस
सामान्य और ओबीसी संवर्ग के आवेदकों की रजिस्ट्रेशन फीस 2400 रुपये है। सभी संवर्ग की महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग की फीस 1200 रुपये है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-चालान या फिर नेट बैंकिंग से भी फीस जमा की जा सकती है। 
विज्ञापन

 
यूपी के इन शहरों में होगी परीक्षा
गोरखपुर, आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, झांसी, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बरेली और मथुरा। 

4 जून को आंसर की, 11 को रिजल्ट
प्रवेश परीक्षा की आंसर की चार जून को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। रिजल्ट 11 जून को घोषित होगा। इसके सर्कुलर आईआईटी ने जारी कर दिए हैं। 
 
27 अप्रैल को जेईई मेन के रिजल्ट
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2017-18 के रिजल्ट 27 अप्रैल को आएंगे। इससे पहले 18-24 अप्रैल को आंसर-की जारी होगी। इससे प्रश्न और उसके उत्तर का मिलान कर प्रतिभागी सेलेक्शन का आकलन कर सकते हैं। इसमें दो लाख 20 हजार छात्रों को सफल होना है। जेईई मेन से एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी की सीटें भरी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें