फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पांच सालों में बंद एक भी चीनी मिल नहीं हुई चालू’

Wed, 01 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते जगदंबिका पाल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि किसानोें का हितैषी होने की बात करने वाले बताएं कि क्या पूर्वांचल की बंद एक भी चीनी मिल चालू किया है। यदि नहीं, तो प्रधानमंत्री से यह पूछने का कोई हक नहीं है कि उन्हाेंने ढाई साल में कौन सा काम किया।
विज्ञापन


वह मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि विधानसभा का चुनाव चल रहा है। इस नाते मुख्यमंत्री को अपना रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए। लोकसभा का चुनाव आएगा तो प्रधानमंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा यह चुनाव सुशासन और विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। अन्य पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। सपा सरकार में किसानों की स्थिति बदतर हो गई है। सीएम को सैफई के अलावा कोई विकास नहीं दिखाई देता है। सैफई में एयरपोर्ट, इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण कराया, मगर पूर्वांचल के प्रमुख केंद्र गोरखपुर में ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई। किसानों का गन्ने का बकाया मूल्य नहीं मिल रहा है। फिर भी सरकार किसानों का हितैषी होने का दावा करती है।

भाजपा नेता ने कहा कि दिखावे के लिए चुनाव आने से एक महीना पहले बिजली देना शुरू किया हैं। जनता समझ रही है कि यह कौन सी बिजली है। इसके पहले गांव में चार घंटे भी बिजली नहीं मिलती थी। महानगर में 12 घंटे बिजली मिलनी मुश्किल हो गई थी। दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें