फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीएम गीडा की अदिति सिंह बनीं अमेजॉन की क्लाउड एसोसिएट

विज्ञापन
आईटीएम गीडा की छात्रा अदिति को 19लाख का पैकेज ।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट की अदिति अग्रवाल का चयन अमेजॉन कंपनी में 19 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज में एडब्ल्यूएस क्लाउड एसोसिएट पद पर हुआ है।
विज्ञापन


बीटेक कंप्यूटर साइंस की अंतिम वर्ष की छात्रा अदिति ने दो हजार प्रतिभागियों के बीच यह सफलता हासिल की है। निदेशक डॉ. एनके सिंह के अनुसार एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से बीते माह आईटीएम गीडा में बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजॉन में नियुक्ति के लिए पूल कैंपस आयोजित किया गया था।

कैंपस में गोरखपुर, आजमगढ़ सहित प्रदेश के कई इंजीनियरिंग कॉलेजों के 2000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रथम राउंड में 150 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया था। चार चरणों की प्रक्रिया के बाद प्रदेश से कुल 20 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ।
विज्ञापन


अदिति को 19 लाख रुपये के पैकेज पर चुना गया है। डॉ. एनके सिंह के अनुसार पूर्वांचल से आईटीएम गीडा की अदिति सिंह का केवल चयन हुआ है। अदिति के चयन पर साथी विद्यार्थियों में उत्साह है, सबने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें