सोमवार को एमएमएमयूटी के आईआरटीसी सेमिनार हाल में एमएसएमई -विकास संस्थान, कानपुर की ओर से आयोजित एक दिवसीय सेमिनार की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएमएमयूटी के डीन स्टूडेंट अफेयर्स प्रो. केजी उपाध्याय ने दीप जलाकर शुरू किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग नवीन तकनीकों के माध्यम से नई चीजों का आविष्कार/ अन्वेषण हो रहा है और वे चीजें मानव जाति के निरंतर विकास की कड़ी में सहायक है। आज की प्रगतिवादी युग में भारतवर्ष के तकनीकी शिक्षित युवाओं को उद्यमशीलता की ओर बढ़ना चाहिए और उन्हें नौकरी करने के स्थान पर नियोक्ता बनना चाहिए। एमएमएमयूटी के प्रो. एसके श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के डिजाइन इनोवेशन एंड इन्क्यूबेटर्स सेंटर के बारे में जानकारी दी। कहा कि कोई भी युवा जिसके पास नए विचार हों और उससे वह उद्यम में बदलना चाहता हो वह इस केंद्र का लाभ ले सकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, कानपुर के क्षेत्रीय निदेशक रामेश्वर दुबे ने 6-सिग्मा, टीपीएम, 7-क्यूसी टूल्स, 5-एस सिस्टम काइजन टूल्स आदि क्वालिटी टेक्नोलॉजी टूल्स के बारे में जानकारी दी। साथ ही आईएसओ-9001, 14001,18001, 22000, 27000 के बारे में बताया। कार्यक्रम में अमित वाजपेयी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।