फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

Mon, 16 Nov 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पेरिस हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारी बॉर्डर पर पैनी नजर रख रहे हैं। नेपाल से आने वाले हर वाहन और व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही खुली सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। एसएसबी के सहायक प्रचार अधिकारी ओपी शाहू ने बताया कि भारत-नेपाल की खुली सीमा होने से आतंकी कहीं भारत में प्रवेश न कर जाएं, इसके लिए आईबी, एसएसबी और सिविल पुलिस संयुक्त रूप से कांबिंग कर रही है। ठूठीबारी, सोनौली, बहराइच, बढ़नी आदि सीमाओं पर एसएसबी जवानों को हर मूवमेंट की जानकारी मुख्यालय को देने को कहा गया है। इसके साथ ही पुरुष और महिला जवानों को सिविल ड्रेस में भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें