फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में मिठाई न देने पर दुकानदार को पीटा

Sat, 14 Nov 2015 03:08 AM IST
गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बरदगवां चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम मुफ्त में मिठाई न देने पर युवकों ने दुकानदार और उसके बेटे की पिटाई कर दी। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ कर भाग निकले। एक नामजद समेत आठ पर लूट, बलवा तोड़फोड़ का पुलिस ने केस दर्ज किया है। चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार गोरखनाथ के सिंधी कॉलोनी निवासी इंदल चावला की बरगदवां चौराहे पर गणपति मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। बरगदवां गांव का रहने वाला दीपक यादव बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे अपने सात साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था। सात रुपये की मिठाई लेने के बाद वह बिना रुपये दिए ही जाने लगा। इंदल और उनके बेटे रवि ने रुपये मांगे तो विवाद कर लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर, दुकान में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि युवक दुकान में रखा इंदल का मोबाइल भी उठा ले गए। चिलुआताल पुलिस ने इंदल की तहरीर दीपक और उसके सात अज्ञात साथियों पर लूट, बलवा, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है। एसओ रामपाल यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें