फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन अच्छा रहा, उम्मीद है रियो में खेलूंगी

Fri, 10 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
hockey logo - फोटो : hockey logo
विज्ञापन
 भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य प्रीति दूबे को उम्मीद है कि अब तक टीम के लिए किए गए प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन रियो ओलंपिक जाने वाली भारतीय टीम में होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम जल्द ही अमेरिका में ओलंपिक की तैयारी के लिए होने वाले विशेष ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने जाएगी।
विज्ञापन



हॉकी इंडिया की तरफ से ‘अपकमिंग अवार्ड ऑफ दि इयर’ चुनी गईं प्रीति दूबे ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के बाद इन दिनों अपने घर बौलिया कॉलोनी आई हैं। रेलवे कर्मचारी एके दूबे व मां मिथिलेश दूबे की तीन संतानों में सबसे छोटी प्रीति दूबे ने इससे पूर्व भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड, चीन, दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया है। बातचीत के दौरान प्रीति ने बताया कि 16 जून से 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का प्रशिक्षण शिविर 15 दिनों के लिए बंगलूरू में लगाया गया है। यहीं से 18 खिलाड़ियों का चयन होगा जो ओलंपिक की तैयारी के सिलसिले में अमेरिका में होने वाले विशेष ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अपने खेल में और निखार लाने के लिए वह सीनियर खिलाड़ियों से टिप्स लेती रहती हैं। अर्जुन एवार्डी और पूर्व ओलंपियन प्रेम माया से भी उन्होंने अपने खेल में सुधार के लिए लंबी बातचीत की है।


इनसेट
बेटी की उपलब्धि पर गर्व है माता-पिता को
पिता एके दुबे और मां मिथिलेश दुबे को अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व है। पिता ने बताया कि उन्हें तब बहुत खुशी होती है जब ऑफिस और शहर के लोग उनकी बेटी के खेल की तारीफ करते हैं। मां ने कहा कि भगवान ऐसी बेटी सभी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें