फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली पर कन्फर्म टिकट न मिला तो निराश मत हों, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Fri, 01 Mar 2019 10:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
होली में टिकट नहीं पा सकने वाले रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगर कन्फर्म टिकट नहीं मिला है तो निराश मत हों। उनकी होली में रंग भरने की तैयारी रेल प्रशासन ने की है।
विज्ञापन


इसके लिए गोरखपुर होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इन स्पेशल ट्रेनों को विकल्प बनाकर यात्री सफर को आरामदायक बना सकते हैं। 

रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक गोरखपुर से मुंबई, रामनगर से हावड़ा के बीच गोरखपुर होकर एक-एक ट्रेनें चलेंगी। जबकि छपरा से दिल्ली के बीच दो ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

एक ट्रेन छपरा से गोरखपुर होकर तथा दूसरी ट्रेन छपरा से बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। सभी ट्रेनों को पांच से सात फेरे में चलाया जाएगा। इनमें 14 से 16 कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के बाद समय सारिणी जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होली में फुल हैं नियमित ट्रेनें

होली के चलते दिल्ली और मुंबई रोजाना आने-जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई है। किसी भी ट्रेन में बर्थ नहीं बची है। कुछ ट्रेनों में नो रूम हो चुका है। वेटिंग भी इतना ज्यादा है कि कन्फर्म होने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें बहुत ज्यादा राहत देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें