फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से चलेगी देश की पहली हमसफर

Mon, 20 Jun 2016 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें आधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेन से सफर करने को मिलेगा और यात्रा भी 10 घंटे में पूरी हो जाएगी। तेज गति वाली पहली हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच चलेगी। इस ट्रेन को चलाने का खाका रेलवे ने तैयार कर लिया है। शुरूआती दौर में यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और बाद में इसे रोजाना चलाया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर से वाया बढ़नी होकर लखनऊ इंटरसिटी के रूप में एक और नई ट्रेन की सौगात जल्द मिलने वाली है।
विज्ञापन


यह जानकारी रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दी। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन की मांग लंबे समय से हो रही थी, जिसे देखते हुए हमसफर एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। इसमें सभी कोच थ्री टायर एसी के होंगे। रैक भी इसी सप्ताह गोरखपुर आ जाएगी। अन्य औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही इस ट्रेन को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा होकर लखनऊ के लिए इंटरसिटी चलने से सिद्धार्थनगर, महराजगंज सहित नेपाल से आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इस ट्रेन को भी जल्द चलाने की योजना है। इसके पूर्व रेल राज्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सुविधा और एकीकृत सुरक्षा प्रणाली का शुभारंभ किया। इस दौरान एनईआर के जीएम राजीव मिश्र, मेयर डॉ सत्या पांडेय, सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, सांसद शिव प्रताप शुक्ल, नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमसफर की खूबियां सभी कोच थ्री टायर एसी के होंगे कोच एलएचबी (लिंक आफमैन बुश) तकनीक के होंगे खाने की सुविधा का विकल्प भी होगा एक कोच में 72 सीटें होंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें