जंगल शालीग्राम में बंदोबस्ती रास्ते पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए मकानो पर पेंट से लगाया गया चि?
कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम से बदसलूकी
गोरखपुर। जंगल सालिग्राम में नगर निगम की जमीन से कब्जा हटाने गई टीम के साथ अतिक्रमण करने वालों ने बदसलूकी की। उन्होंने न तो निगम की ओर से जारी नोटिस ली और न ही पैमाइश करने दी। नगर आयुक्त की ओर से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
मौजा जंगल सालिग्राम में रास्ता खाते की आराजी संख्या 543 रकबा 0.522 हेक्टेयर ( 30 डिस्मिल) भूमि पर वहां के 10 निवासियों ने अवैध रूप से भवन का बाउंड्री ली है। इससे 26 फीट चौड़ा रास्ता सिकुड़कर 16 से 18 फीट का रह गया है। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को अमीन रामसूचित और अवध किशोर श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम पैमाइश कराने पहुंची थी। अवध किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि अरविंद किशोर राय, गौतम किशोर राय और लड्डू मिश्रा ने ना तो अंतिम नोटिस रिसीव की, ना ही नोटिस चस्पा करने दिया। नगर निगम की टीम से बदसलूकी भी की। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दे दिया गया है।