फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों-परिचालकों को मिलेगा बढ़ा वेतन

Fri, 24 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों को फरवरी माह से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इसका शासनादेश प्रबंध निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी डिपो प्रबंधकों को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों को प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होता है। वह पिछले लंब अर्से से आंदोलन कर रहे थे। उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाए। लिहाजा लंबे संघर्ष के बाद बीते 2016 में शासन ने संविदा चालकों-परिचालकों का मानदेय देने की बात मान ली थी। मगर धनराशि कितनी मिलेगी। यह तय नहीं हो सका था और इसे रोडवेज के बोर्ड पर छोड़ दिया गया था। यह प्रक्रिया बीते कई महीनों से चल रही थी। फलस्वरूप अब 17 हजार रुपये महीना मानदेय देने का निर्णय रोडवेज के बोर्ड ने दिया, जिसका आदेश प्रबंध निदेशक की ओर से जारी कर दिया गया है। गोरखपुर परिक्षेत्र में 313 चालक और परिचालकों  को इसका लाभ मिलेगा। यह धनराशि चालकों-परिचालकों को उत्कृष्ट कार्य प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत दी जाएगी।

गोरखपुर परिक्षेत्र के आठ डिपो के 313 चालक और परिचालक 26 फरवरी को पहली बार बढ़ा हुआ मानदेय प्राप्त करेंगे। इसमें गोरखपुर डिपो के तीन चालक और छह परिचालक, राप्तीनगर डिपो के छह चालक और सात परिचालक, देवरिया डिपो के नौ चालक और 30 परिचालक, बस्ती डिपो के 17 चालक और आठ परिचालक, सिद्धार्थनगर डिपो के छह चालक और चार परिचालक, निचलौल डिपो के एक चालक और 11 परिचालक और सौनौली डिपो के पांच परिचालकों के नाम शामिल है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि प्रबंध निदेशक के आदेश से सभी को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें